राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर का इतिहास
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर का इतिहास
सन् 1926 में स्थापित इस विद्यालय में सन् 1942 से प्रवेशित बच्चों के अभिलेख तथा सन् 1944 से कार्यरत प्रधानाध्यापकों की सूची उपलब्ध हैं। विद्यालय प्रवेश पंजिका विवरण से ज्ञात होता है कि आजादी से पूर्व ब्रिटिश भारत में अंग्रेजी और उर्दू के ही अधिकांश शब्द दस्तावेजों में प्रयुक्त होते थे। उस समय आंगनबाड़ी को प्रिपेरेटरी , कक्षा 1-2 को लोअर प्रायमरी, कक्षा तीन चार को अपर प्राइमरी और कक्षा 5 व 6 को लोअर मिडिल कहां जाता था। सन 1947 तक कक्षा चार तक की ही पढ़ाई होती थी। आजादी के बाद कक्षा 1,2 ,3 ,4, 5 को क्रमशः पहली ,दूसरी, तीसरी, चौथी व पांचवी कहा जाने लगा तभी से कक्षा 5 की पढ़ाई भी शुरू हुई। तब तक विद्यार्थी को तालिब इल्म और विद्यालय को मदरसा कहा जाता था। आजादी के बाद अभिलेखों में हिंदी शब्दों का प्रयोग शुरू हो गया। अभिलेखों में सन् 1956 से विद्यालय का नाम अपर प्राइमरी पाठशाला बागेश्वर तथा 1970 से प्राइमरी पाठशाला बागेश्वर लिखा जाने लगा। 1974 से पूर्व बागेश्वर की तहसील भी अल्मोड़ा थी।
अप्रैल 2016 से विद्यालय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के नाम से जाना जाने लगा।
1944 से अभी तक कार्य कर चुके प्रधानाध्यापकों की सूची इस प्रकार है-
श्री गोपाल सिंह 1944 से 1945 , श्री कमलापति पंत 1945 से 1947, श्री धर्मानंद त्रिपाठी 1947 से 1948, श्री गंगा दत्त जोशी 1948 से 1950 , श्री दीवान सिंह डसीला 1949 से 1951, श्री प्रेम बल्लभ 1951 से 1956, श्री गोविंद बल्लभ 1956 से 1959, श्री भगवत सिंह परिहार 1959 से 1962, श्री अमरनाथ पांडे 1962 से 1988, श्री बालादत्त तिवारी 1988 से 2001, श्रीमती बसंती हरडि़या 2001 से 2016 तक। सर्वाधिक 26 वर्षों तक श्री अमरनाथ पांडे जी के द्वारा इस विद्यालय का संचालन किया गया।
प्रवेश पंजिका से ज्ञात होता है कि सन् 1942 से 1945 तक प्रथम सौ बच्चों में 35% ब्राह्मण, 48% क्षत्रिय, 13% वैश्य, दो प्रतिशत अल्पसंख्यक तथा दो प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चे अध्धयनरत थे। पहला अनुसूचित जाति का बच्चा महेश लाल पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी कत्यूर बाजार का प्रवेश 1946 में हुआ। लड़कियों में सर्वप्रथम प्रवेश कुमारी तुलसी पुत्री श्री इन्नीराम का सन् 1975 में दर्ज़ है। 1959 से 1962, श्री अमरनाथ पांडे 1962 से 1988, श्री बालादत्त तिवारी 1988 से 2001, श्रीमती बसंती हरडि़या 2001 से 2016 तक। सर्वाधिक 26 वर्षों तक श्री अमरनाथ पांडे जी के द्वारा इस विद्यालय का संचालन किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें